
सरल डेस्क
रूस की राजधानी मॉस्को में आज सोमवार, 22 दिसंबर को एक भयानक बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें सीनियर रूसी जनरल की मौत हो गई। जांच में पता चला है कि रूसी जनरल की कार के नीचे विस्फोटक रखा था, जिसके फटने से यह तेज धमाका हुआ। रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवरोव की हत्या की जांच शुरू कर दी है। यह जनरल स्टाफ के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख थे। रूसी जनरल की हत्या की जांच जो एजेंसी कर रही है, ये विभाग ही रूस में बड़े अपराधों की जांच करती है।
ब्लास्ट का कनेक्शन यूक्रेन के साथ
रूसी जांच एजेंसी की शुरुआत जांच में इस ब्लास्ट का कनेक्शन यूक्रेन के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। फरवरी 2022 में मॉस्को द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद से, रूस और रूस-नियंत्रित यूक्रेनी क्षेत्रों में रूसी सैन्य अधिकारियों पर हमले का जिम्मेदार कीव को ठहराया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच काफी लंबे समय से चल रही जंग में दोनों देशों के कई लोगों की जान चुकी है। रूस में इससे पहले भी कई बम ब्लास्ट हो चुके हैं। अप्रैल 2025 में हुए कार ब्लास्ट में जनरल स्टाफ के उप प्रमुख जनरल यारोस्लाव मोस्कालिक की मृत्यु हो गई थी।