दिल्ली ब्यूरौ : दिल्ली में सड़कों पर धोती और टोपी पहनकर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए देश की राजधानी दिल्ली के बदरपुर पुलिस स्टेशन पर ट्रांसजेंडर समुदाय के द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में ट्रांसजेंडर समुदाय ने दिल्ली पुलिस में ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मिलित करने के अधिकार की माँग करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा ट्रांसजेंडर लोगों की सुनवाई नहीं हो रही हैं। अपने आप को हाईटेक पुलिस कहलाने वाली दिल्ली पुलिस में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक हेल्प डेस्क की व्यव्स्था भी नहीं हैं। ट्रांसजेंडर समुदाय के सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं को लेकर रोज पुलिस थाना में आते रहते हैं, जिनमें किराये का मकान न मिलना, रोजगार के स्थल पर मारपीट होना, छेड़खानी से जुड़ी समस्याएं, पारिवारिक विवाद, मारपीट और हिंसा आदि शामिल हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है।

दिल्ली के प्रथम ट्रांसजेंडर लोकसभा उम्मीदवार रहे राजन सिंह ने दिल्ली पुलिस बल में ट्रांसजेंडर लोगों को शामिल करने की माँग करते हुए कहा ” भारत की आजादी के 75 वर्ष हो गए हैं। लेकिन हमारी आजादी अभी अधुरी हैं, हमें सम्मान पाने के अधिकार से वंचित रखा जा रहा हैं। हम इंसाफ मांगने कहा जाये ? कोई हमारी सुनने वाला नहीं हैं। इसलिए हमारे ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को भी पुलिस बल में सम्मिलित किया जाना चाहिए ताकि हमारा समुदाय भी स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें।ट्रांसजेंडर समुदाय के विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली की ट्रांसजेंडर नेता एम एक्स वेरोनिका ने कहा कि हमारे समुदाय के लोगों को दिल्ली पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा हैं लेकिन अगर आज पुलिस बल में हमारे समुदाय के अधिकारी होते तो शायद हमारी भी सुनवाई होगी। मैं मांग करतीं हूं कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के खिलाफ अपराधों के मामलों की निगरानी के लिए राज्य में पुलिस आयुक्त या उनके नामांकित व्यक्ति के तहत एक ट्रांसजेंडर संरक्षण सेल स्थापित करना चाहिए।
