पार्टी ने तुरंत ही आप-दा ए आजम पोस्टर भी जारी किया
जो शख्स दिल्ली को संभालने और परिवर्तन करने आया था लेकिन उसने परिवर्तन किया अपने चरित्र का, अपने व्यवहार का और अपने आचरण का – वीरेन्द्र सचदेवा
दिल्ली की जनता विकास ढूंढ रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल विकास कार्य बताने की जगह उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं – वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली, 11 जनवरी : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से “शीशमहल आपदा फैलाने का अड्डा” टाइटल का एक गाना जारी किया जो अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार और दिल्ली के टैक्स पेयर्स के पैसों को लूट कर बनाए गए शीशमहल की कहानी बयान कर रहा है।
पार्टी ने तुरंत ही “आप-दा ए आजम” पोस्टर भी जारी किया
प्रेसवार्ता में मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, प्रदेश प्रवक्ता श्री विक्रम मित्तल एवं सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रोहित उपाध्याय उपस्थित थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली को नज़र लग गई है और जो शख्स दिल्ली को संभालने आया था जो दिल्ली में परिवर्तन करने आया था लेकिन उसने परिवर्तन किया अपने चरित्र का, अपने व्यवहार का और अपने आचरण का।
श्री सचदेवा ने कहा कि मुगलों का राज जब दिल्ली में था तो लोग महल देखने आते थे लेकिन दिल्ली के आप-दा वाले आजम ने जो महल बनाया वह दिल्ली के खुन पसीने को लूटकर एक शीशमहल बनाया जो आज दिल्ली के माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि आज दिल्लीवाले के सामने शीशमहल है लेकिन उसके बावजूद रोज उसे छुपाने की कोशिश करता है और उन दिल्लीवालों को गाली देता है जो इसे चुनने की कोशिश की।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल को आप-दा-ए- आजम की संज्ञा दिया और कहा कि दिल्ली को लूटने और उन्हें बर्बाद करने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है। आज दिल्ली की जनता विकास ढूंढ रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल विकास कार्य बताने की जगह उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं।