8 फरवरी को कांग्रेस सरकार बनने पर जनता की जरूरतों को पूरा करेंगे क्योंकि कांग्रेस है जरुरी – काजी निजामुद्दीन
सरल न्यूज़: नई दिल्ली, 7 जनवरी, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में चुनावों की तारीख की घोषणा के बाद कहा कि आज दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने की तारीख का ऐलान हो गया है। दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के पापों के अंत होने की तारीखों का भी ऐलान हुआ है। आज उन तारीखों का भी ऐलान हुआ है जब दिल्ली में सांसों का संकट खत्म होगा, दिल्ली कचरा मुक्त होगी, यमुना स्वच्छ और साफ बनेगी और दिल्ली अपराध मुक्त होगी। यह सब 5 फरवरी को दिल्ली की जनता द्वारा कांग्रेस पार्टी को एकपक्ष मत देने के बाद दिल्ली के मतदाताओं की सहयोग से होगा।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मिलने की तारीखों का ऐलान हो गया है, दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलने का भी ऐलान हुआ है। आज दिल्ली में उन तारीखो का भी ऐलान हुआ है जब शीश महल गरीब जनता के लिए खोला जाएगा, शीश महल जनता के लिए खोलने के साथ हर गरीब परिवार का एक दिन के लिए शीश महल आशियाना भी बनेगा।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने आज उस तारीख का भी ऐलान किया है जब दिल्ली के लोग कांग्रेस की सरकार को देखने को आतूर है, वो समय भी दूर नही। 8 फरवरी, 2025 को दिल्ली की जागरूक जनता के समर्थन से कांग्रेस की सरकार बनेगी और कांग्रेस हर दिल्लीवासी के उसी भरोसे के साथ सेवा और जनता हर जरूरत पूरी करेंगी, जैसे मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 वर्षों तक की थी।
प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री काजी निजामुद्दीन ने चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली में चुनावों की तारीखों की घोषणा होने पर कहा कि 5 फरवरी की घोषणा विधानसभा चुनाव की नही बल्कि दिल्ली के लिए बड़ा दिन है। क्योंकि 11 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के आरोप प्रत्यारोप और मोदी केजरीवाल के बीच की लड़ाई में जनता पिस रही है। 11 वर्षों में कूड़े के पहाड़, यमुना में प्रदूषित जल बढ़ना, प्रदूषण के सांसों का संकट, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार इतना बढ़ा कि जनता इनसे छुटकारा चाहती है।
श्री काजी निजामुद्दीन ने कहा कि 5 फरवरी को अरविन्द केजरीवाल के कुशासन, भ्रष्टाचार से मिलने के दिन की घोषणा हुई है। कांग्रेस की विश्वसनीयता लोगों के लिए जानी जाती है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी में लोगों अपूर्ण विश्वास है क्योंकि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। इसी विश्वास के साथ दिल्ली में प्यारी दीदी योजना गारंटी की घोषणा कल कर्नाटक सरकार द्वारा सफल होने के आधार पर की है, हम दिल्ली में भी करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विश्वसनीयता के आधार पर ही जनता कांग्रेस को वोट करेगी और 8 फरवरी को दिल्ली भ्रष्टाचार मुक्त, गंदगी मुक्त हो जाएगी और कांग्रेस की सरकार बनने पर दिल्ली वालों के अधिकारों के तहत मिलने वाली हर सुविधा की शुरुआत होगी।
श्री काजी निजामुद्दीन ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में 3 साल से सरकार होने पर वहां 1000 रुपये महिलाओं को अभी तक नही दिए और मोदी जी का 15 लाख देने, काला धन वापस लाने, करोड़ो रोजगार देने, महंगाई कम करने का जो सपना दिखाया वो सब जुमला निकला। दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल और भाजपा दिल्ली की जनता की बात की परेशानियों को खत्म करने की बात करने बजाय हर विषय पर एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप का खेल खेल रहे है और दोनो एक दूसरे का पीछा छोड़ना नही चाहती क्योंकि भ्रष्टाचार, कुशासन, जनता से वादे करके उन्हें पूरा न करना और धोखा देना इनकी परम्परा बन चुकी है। उन्होंने कहा जनता इनकी जुगलबंदी को समझ चुकी है।